[ad_1]

बेतिया, 01 जनवरी (हि.स.)। जिला स्थित लौरिया थानाक्षेत्र के बेलवा गांव के रमना सरेह में तुरकाहा नाला के नजदीक पेड़ पर एक लटकता शव बरामद होने से सनसनी फैला गई है।
शव पेड़ पर रस्सी से बांध कर लटका हुआ था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इधर गुरुवार को बेलवा सरेह में कुछ महिलाएं घास कटाने गई हुई थीं। इसी बीच उन्हें भीलोर के पेड़ पर एक शव रस्सी से बंधा लटका हुआ दिखा।
महिलाएं चिल्लाने लगी,जहां ग्रामीणों ने आकर देखा कि शव पेड़ पर लटका हुआ है। इधर लौरिया पुलिस सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम कराने के लिए बेतिया गवर्मेंट अस्पताल भेज दी है।
प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल यह प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लगता है, लेकिन जबतक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाता है, तबतक कुछ कहना सही नहीं होगा। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मृतक कबाड़ चुनता था और कुछ मानसिक विक्षित लगता था। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष के आस पास बताई जा रही है। इधर पुलिस शव का शिनाख्त करने के लिए शहर के कई कबाड़ियों को बुलाकर दिखवा रही है, ताकि कोई उसे पहचान सके।
हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक़