[ad_1]

रायपुर, 10 मार्च (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव 11 मार्च को रेलवे स्टेशन बिलासपुर से आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री सुबह 9.30 बजे रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे। सुबह 11.30 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचकर रामलला दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
12.25 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष पहुंचेंगे। अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। दोपहर 2.35 से शाम 4 बजे तक का समय नेहरू चौक स्थित निवास कार्यालय में आरक्षित रहेगा। उप मुख्यमंत्री साव शाम 4.20 बजे बहतराई हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी प्रातियोगिता समारोह में शामिल होंगे। शाम 5.20 से रात्रि 7.30 बजे तक का समय निवास कार्यालय में आरक्षित रहेगा। वे रात्रि 8 बजे रघुराज सिंह स्टेडियम में स्वर्गीय असगर अली स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल