[ad_1]

उधमपुर, 2 फरवरी (हि.स.)। रौन दोमेल पुलिस ने दो वाहनों से 17 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराते हुए दो तस्करों को हिरासत में लिया है तथा उन पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की गई है।
जानकारी अनुसार रौन दोमेल चौकी पर चौकी इंचार्ज शफीक द्वारा एक नाके दौरान दो गाड़ियों को जब तलाशी के लिए रोका गया तथा उनकी जब तलाशी ली गई तो उनमें नीचेे रेत भरी हुई थी और उपर मवेशी लादे गए थे जोकि कुल 17 थे तथा जिन्हें बिना किसी वैध अनुमति के घाटी की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तुरंत दोनों वाहनों को जब्त कर लिया तथा दुधारू पशुओं मुक्त करते हुए दो लोगों को हिरासत मंे ले लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान