Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


– 29 जनजाति आरक्षित सीटों में से 18 सीटें जीतकर हम सभी ने इतिहास रचा है: विष्णु देव साय
रायपुर, 7 जनवरी (हि. स.)। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रविवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता रामविचार नेताम, पूर्व केबिनेट मंत्री ननकी राम कंवर, पूर्व मंत्री एवं अजजा मोर्चा के प्रभारी महेश गागड़ा एवं प्रदेश अजजा मोर्चा के अध्यक्ष विकास मरकाम शामिल रहे। इस बैठक में भाजपा के सभी आदिवासी विधायकों को सम्मानित किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार अजजा वर्ग से से मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रधानमंत्री जी एवं भाजपा शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद।
उन्होंने आदिवासी वर्ग से जीतकर आने वाले सभी विधायको को बधाई दिया। उन्होंने कहा 29 जनजाति आरक्षित सीटों में से 18 सीटें जीतकर हम सभी ने इतिहास रचा है। पहली बार सर्वाधिक 54 विधानसभा सीटें जीतने पर बहुत बहुत बधाई दिया भाजपा का वोट प्रतिशत भी इस बार सर्वाधिक है।
उन्होंने कहा, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास मूलमंत्र प्रधानमंत्री जी का है। आगामी लोकसभा चुनाव में हमे 11 में से 11 सीटें जीतने के लि कार्य हमे करना है। सरकार बनते ही हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी पर अमल करना प्रारंभ कर दिया है।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में मिली भाजपा को मिली बंपर जीत के लिए अजजा मोर्चा के सभी सदस्यों को बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने आदिवासी समाज से विजयी होकर आए सभी विधायकों को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास विकास मरकाम को पार्टी के सभी कार्यक्रमों को सफल तरीके से संपन्न कराने के लिए बधाई दी।
किरण सिंह देव ने कहा हमने जनता से जो वादा किया उसे पूर्ण करने का समय आ गया है। जिस उम्मीद से हमे आशीर्वाद प्रदान किया है उस पर खरा उतरने का वक्त आ गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
केबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ इतिहास में पहली बार, एक गरीब परिवार के किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं पूर्व अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह जी को धन्यवाद। उन्होंने मोर्चा अध्यक्ष समेत मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दिया। प्रदेश भर से चुनकर आए आदिवासी विधायकों को भी बधाई दिया
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि आज भाजपा ने प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 11 में से 11 सीटें जीतने का संकल्प दिलाया।
हिन्दुस्थान समाचार/गायत्री प्रसाद
[ad_2]
Source link