Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

आगरमालवा, 12 जनवरी (हि.स.)। उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 552-जी पर आगरमालवा जिले में उज्जैन मार्ग पर शुक्रवार को दो बाईकों की आमने-सामने की भिडंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य घायल हो गये।
जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि उज्जैन मार्ग पर आरटीओ ऑफिस के समीप दो बाईकों की जबरदस्त भिडंत में एक बाईक पर सवार जगन्नाथ पिता नाथूजी निवासी ग्राम घुराष्या जिला आगरमालवा की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बाईक पर सवार प्रेमगिरी, उनकी पत्नि माना बाई और एक बालिका घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया यहां घायलों का प्राथमिक उपचार कर दम्पति को ईलाज के लिये उज्जैन भेजा गया। मृतक जगन्नाथ पिता नाथूजी निवासी ग्राम घुराष्या की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से हुई जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।
हिन्दुस्थान समाचार/रीतेश शर्मा
[ad_2]