[ad_1]


अररिया, 22 मार्च(हि.स.)।
जिले के फुलकाहा थाना पुलिस ने शुक्रवार के अहले सुबह थाना क्षेत्र के अंचरा घूरना मुख्य मार्ग में भवानीपुर पुलिस बैरियर के समीप वाहन चेकिंग अभियान में 27 किलो गांजा के साथ पथराहा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मो वाकिब एवं उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया।
सरपंच प्रतिनिधि के साथ बाइक पर पीछे बैठा पथराहा निवासी मो तोहिद को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।फुलकाहा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने जानकारी देते बताया कि गांजे की तस्करी की लगातार सूचना मिल रही थी। नेपाल से तस्करी के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में लाकर बाइक से अन्य जगहों में सप्लाई किया जाता है। जिसके आलोक में शुक्रवार को मोटरसाइकिल में गांजा लोड कर घूरना से अचरा के तरफ आने के क्रम में कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि सरपंच प्रतिनिधि पूर्व में मवेशी चोरी के आरोप में कई बार जेल जा चुका है और हाल ही में वे जेल से निकला था।बरामद गांजे की जांच के लिए अररिया की जिला कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार पहुंचकर गंजे की जांच कर उसे सील कर दिया है।
फुलकाहा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सरपंच प्रतिनिधि मो वाकिब और उनके सहयोगी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल