Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रोहतक, 20 जनवरी (हि.स.)।जनवादी महिला समिति ने सिरसा डेर प्रमुख राम रहीम को बार-बार पैरोल पर छोड़े जाने की शनिवार को कड़े शब्दों में निंदा की। समिति की अध्यक्ष सविता महासचिव उषा सरोहा ने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान चलाने का ढकोसला कर रही है, दूसरी तरफ जघन्य अपराध के मामले में सजा काट रहे बाबा गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल पर छोड़ रही है।
उन्होंने कहा कि सजायाफ्ता अपराधी गुरमीत राम रहीम को पिछले चाल साल में नौवीं बार पैरोल पर छोड़ा गया है, जबकि हरियाणा के जेल नियमों के अनुसार किसी भी कैदी को सजाकाल में केवल 70 दिन की ही पैरोल मिल सकती है। उन्होंने सरकार से बाबा गुरमीत राम रहीम की पैरोल रद्द करने की मांग की।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/संजीव