Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जींद, 3 जनवरी (हि.स.)। हिट एंड रन कानून वापस वापस करवाने की मांग को लेकर पिछले दो दिन से चली आ रही चालकों की हडताल बुधवार को समाप्त हो गई। वहीं नरवाना में ट्रांसपोर्ट यूनियन की हड़ताल अभी भी जारी है। इस ट्रांसपोर्ट यूनियन के तहत पिकअप, कैंटर, मैक्सी कैब समेत छोटे व्हीकल चालक शामिल हैं।
सब्जी मडी एसाेसिएशन के प्रधान मोहित गुंबर ने कहा कि ट्रांसपोर्टर की हडताल समाप्त होने से अब पहले की तरह फलों व सब्जियों का मंडी में आवागमन शुरू हो गया है। जींद की मंडी बाहर से फल तथा सब्जी आती हैं। दो दिन की हडताल के चलते आवक कम हुई थी। जिसके चलते फलों व सब्जियों के दामों में धीरे-धीरे इजाफ हो रहा था। अब हडताल समाप्त होने से आमजन को परेशानी नही होगी। बुधवार को भी नरवाना ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी और दूसरे चालक बद्दोवाल टोल प्लाजा पर धरना देकर बैठे रहे। यूनियन के पदाधिकारी आने-जाने वाले भारी वाहन चालकों से आंदोलन और हड़ताल में शामिल होने की अपील करते रहे। वहीं प्राइवेट बसों के दोबारा से रूट पर आने के चलते यात्रियों को राहत मिली है। पिछले दो दिनों से जिलेभर की 165 बसों के पहिये थमे हुए थे।
इस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं ट्रक आप्रेटर भी हडताल पर थे। जिसके चलते माल का आयात व निर्यात कार्य रूक गया था। फल, सब्जियों के दाम भी धीरे-धीरे बढऩे लगे थे। जींद ट्रक यूनियन के पदाधिकारी अनिल का कहना है कि उन्हें समाचार के माध्यम से ही हड़ताल खत्म होने का पता चला था। इस कारण सुबह से ही सामान्य दिनों की तरह काम फिर से शुरू कर दिया।
केंद्र और राज्य के पदाधिकारी आगे जो भी फैसला लेंगे, वह साथ रहेंगे। इसके अलावा सब्जी मंडी में फल, सब्जी, एचपी गैस प्लांट की गैस सप्लाई पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा था। अब हडताल समाप्त होने से स्थिति सामान्य होने के आसार हैं। नरवाना में ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी हड़ताल अभी जारी है और जब तक कानून वापस नहीं किया जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। जिस भी यूनियन के राज्य स्तर के अधिकारियों ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया है, वह इससे सहमत नही हैं। उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव
[ad_2]
Source link