Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

शराब पीने के दौरान हुआ झगड़ा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
रोहतक, 11 फरवरी । सदर थाना के अंतर्गत गांव खिड़वाली में शराब पीने के दौरान हुए झगडे़ में एक युवक ने गांव के ही युवक की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। बाद में पता चलने पर परिजनों ने उसे गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलिस इस घटना में आरोपियों से पूछताछ करती रही।
पुलिस के अनुसार शनिवार की देर रात गांव खिडवाली निवासी शीलू व पवन एक साथ बैठ कर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। जिस पर पवन ने चाकू से उसकी गर्दन काट दी और मौके से फरार हो गया। शीलू लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इसी बीच किसी ने उसकी पत्नी रेखा को फोन कर बताया कि शीलू को काफी चोटें मार रखी है। उसका पति गांव के पवन के मकान के बाहर पड़ा हुआ था। रेखा ने बताया कि उसके पति को गांव के ही पवन ने चोट मारी है। घायल शीलू को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी पवन ने शूली की गर्दन चाकू से काटी है। साथ ही पैरों पर भी डंडे मारे हुए हैं। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से गर्दन काटी है। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/संजीव