[ad_1]

फतेहाबाद, 8 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश सरकार ने बाढ़ से प्रभावित सड़कों की मरम्मत के लिए विशेष ग्रांट जारी की है। टोहाना विधानसभा क्षेत्र के खंड जाखल की 19 सड़कों के लिए आठ करोड़ 50 लाख 26 हजार रुपये की राशि मंजूर हुई है। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ से प्रभावित इन सड़कों की मरम्मत जल्द से जल्द करवाई जाए और गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए।
जानकारी के अनुसार जाखल खंड के गांव कासमपुर से नड़ैल सड़क की मरम्मत पर 30 लाख 45 हजार रुपये, साधनवास बीएमबी पुल से म्योंद कलां पर 36 लाख 80 हजार रुपये, तलवाड़ा से चुलिया पंजाब बाॅर्डर तक 37 लाख 86 हजार रुपये, नड़ैल से उदयपुर पर 73 लाख 3 हजार, चांदपुर हैड से साधनवास पर 82 लाख 75 हजार रुपये, नन्हेड़ी से कलंगरगढ़ पर 67 लाख 58 हजार रुपये, नड़ैल से जाखल पर 59 लाख 53 हजार रुपये, सिंबलवाला रोड पर 34 लाख 31 हजार रुपये, नथूवाल से म्योंद पर 54 लाख 24 हजार रुपये, चिल्लेवाल से आबादी चिल्लेवाल पर 63 लाख 76 हजार रुपये, नथूवाल से चुहड़पुर पर 70 लाख 27 हजार रुपये, दिवाना से ढाणी टिब्बा पर 33 लाख रुपये, शक्करपुरा से ढाणी चिल्लेवाल पर 46 लाख रुपये, जाखल-धारसूल से ढाणी लाखुवाल पर 14 लाख 51 हजार रुपये, ढाणी तलवाड़ा से जाखल-कुलां रोड पर 24 लाख 45 हजार रुपये, नथूवाल-म्योंद से ढाणी चिल्लेवाल पर 17 लाख रुपये, जाखल रोड स्कूल से गांव नड़ैल पर 39 लाख 58 हजार रुपये, ढाणी तलवाड़ा से बीएमबी ब्रिज साधनवास तक 31 लाख 65 हजार रुपये तथा साधनवास से कालिया पंजाब बॉर्डर तक 32 लाख 98 हजार रुपये की राशि खर्च करके इन सड़कों की विशेष मरम्मत की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/अर्जुन/सुमन/सुनील