[ad_1]

गुवाहाटी (असम), 10 मार्च (हि.स.)। असम सरकार द्वारा आगामी दो दिनों यानी 11 और 12 मार्च को विशेष आकस्मिक अवकाश की घोषणा की गई है।
असम सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त एवं सचिव द्वारा आज पत्रांक 359592/13-ए के जरिए जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों में जो एकशरण भगवती समाज के अनुयायी हैं, उन्हें इस समाज का मोरीगांव में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह (10 से 12 मार्च) में भाग लेने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद