[ad_1]

फिरोजाबाद, 06 फरवरी (हि.स.)। थाना उत्तर पुलिस टीम ने मंगलवार को लूट के मुकदमा में वांछित मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगने से घायल लुटेरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना उत्तर प्रभारी कुलदीप दीक्षित पुलिस टीम के साथ मंगलवार को क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि तीन फरवरी को हुई लूट की घटना का मुख्य आरोपी मोटरसाइकिल से कहीं जाने की फिराक में है। थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए जैन नगर के पास चेकिंग शुरु की गयी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा खुद को बचाते हुए जबाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के बांए पैर में गोली लग गयी। पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक पिट्ठू बैग मिला, जिसमें 11 मोबाइल फोन, एक तमंचा 315 बोर, पांच कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
एएसपी ने गिरफ्तार अभियुक्त ने तीन फरवरी को जलेसर रोड सरस्वती नगर निवासी शुभांशु शर्मा से मोबाइल लूटा था। जिसका पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/दीपक/बृजनंदन