[ad_1]

रायपुर, 14 मार्च (हि.स.)। बलौदाबाजार जिले के में गुरुवार को कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम असनींद में पूर्व जनपद पंचायत सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। साठ वर्षीय कांग्रेस नेता दयाराम जायसवाल सुबह खेत की ओर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे।पुलिस ने आरोपित रामसागर जायसवाल (55 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।
कसडोल थाना प्रभारी मंजुलता राठौर ने बताया कि आज सुबह सड़क किनारे पूर्व जनपद सदस्य की लाश मिली है।ट्रैक्टर से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या की गई। मृतक के सिर पर जख्म के गहरे निशान है।60 वर्षीय दयाराम जायसवाल आज सुबह टहलने निकले थे। इसी बीच ट्रैक्टर चालक ने कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद संदेही ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि खेती कार्यों में हुए विवाद की वजह से गांव के युवक ने कांग्रेस नेता की हत्या कर दी है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित रामसागर जायसवाल (55 वर्ष) ने अपने ट्रेक्टर से पूर्व जनपद सदस्य को कई बार कुचला है, जिसकी वजह से उसका सर बुरी तरह से कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा