[ad_1]

नवादा, 4 मार्च(हि. स.)। नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना इलाके के चिरैया गकनव में सोमवार को विद्युत पोल की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मौत के बाद पूरे इलाके में अफरा – तफरी मच गई। सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।
मृतक युवक चिरैया गांव निवासी नवनीत सिंह का 20 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार या है। मृतक के रिश्ते में दादा नवीन सिंह ने बताया कि वह खेत में फसल देखने के लिए गया हुआ था। जहां विद्युत प्रवाहित 11 हजार वोल्ट वाहक पोल के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से घर – परिवार में कोहराम मचा है। परिजन का रो – रोकर बुरा हाल हो गया है। ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को 10 लख रुपए मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर मुआवजा नहीं दिया गया तो सड़क जाम कर आंदोलन करते हुए सरकारी कामकाज ठप कर देंगे, जिसकी जिम्मेवारी बिजली विभाग की होगी।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा