[ad_1]




गाजियाबाद, 18 जनवरी(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में गुरुवार को पंडित सुमित चतुर्वेदी के मंत्रमुग्ध कर देने वाले नए भजन राम जी की जीत, सनातन की जय का विमोचन किया गया। इस भजन को गीतकार रवि चोपड़ा ने लिखा है। इसमें भगवान राम की विजयी भावना और सनातन धर्म की प्रखरता को अच्छे ढंग से लयबद्ध किया गया है।
गाजियाबाद के आरडीसी स्थित एक होटल में आयोजित विमोचन कार्यक्रम में भाजपा सांसद अनिल अग्रवाल और विधायक अजीतपाल त्यागी समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। सुमित चतुर्वेदी ने बताया कि ‘राम जी की जीत, सनातन की जय’ सिर्फ एक भजन नहीं है, यह एक आध्यात्मिक यात्रा है, परमात्मा के प्रति समर्पण का भाव है। इस संगीतमय रचना के माध्यम से उम्मीद है कि सुनने वाले सभी लोगों के बीच सनातन धर्म के प्रति नई ज्वाला जागृत होगी। यह भजन प्रमुख संगीत प्लेटफार्मों जैसे स्पॉटीफाई, एप्पल म्यूजिक, अमेज़ॉन, जिओसावन, गाना, विंक म्यूजिक, टाइडल, डीज़र, इंस्टाग्राम, यूट्यूब म्यूजिक आदि पर उपलब्ध होगा।
हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली/पवन