Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिरसा, 24 मार्च (हि.स.)। डबवाली शहर को हिंसक बंदरों के आतंक के बाद रविवार की सुबह शहर में घूम रहे कुछ अवारा कुत्तों ने करीब तीन दर्जन लोगों को अपना शिकार बनाते हुए काट लिया। इन कुत्तों ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ-साथ बड़े व्यक्तियों को भी नहीं छोड़ा। जिन्हें गंभीर अवस्था में लहू-लुहान अवस्था में सिविल अस्पताल में उपचाराधीन करवाया गया।
जहां तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एम्स अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया, जबकि थोड़े जख्मी बच्चों व लोगों को एंटी रैबिज डोज का इंजेक्शन लगाकर डिस्जार्च कर दिया। इन कुत्तों ने शहर के वार्ड नंबर एक में स्थित सब्जी मंडी एरिया में सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान अशोक गुप्ता सहित कई अन्य को काट लिया। मिली जानकारी के अनुसार काला सिंह पुत्र पीला सिंह, डबलु कुमार पुत्र संतोष, जगसीर पुत्र करनैल, राज कुमार पुत्र राजा राम, सरस्वती पत्नी किशोरी लाल, राकेश कुमार पुत्र राम किशन, ज्योति राम पुत्र हरि राम, लक्ष्मी पत्नी सोनू, शुभम पुत्र सन्नी,नायरा पुत्री जगदीश, मुस्कान पुत्री सुमेर अली शामिल हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/संजीव