[ad_1]




मुरादाबाद, 17 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में श्री राम मंदिर में आने वाली 22 जनवरी को श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर एतिहासिक होगा। इसको लेकर रामलीला कमेटी कांशीराम नगर के तत्वावधान में 21 जनवरी को श्री राम की भव्य रथ यात्रा निकालेगी। यात्रा कांशीराम नगर के सभी ब्लाकों में भव्य रूप से गाजे बाजे और बैंड-बाजों की धुन के साथ निकाली जाएगी। श्री राम रथ यात्रा में अनेकों मनमोहक झांकियां शामिल होंगी। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्री राम रथ यात्रा पर पुष्पवर्षा होगी।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डा. प्रमोद शर्मा ने बुधवार को बताया कि कांशीराम नगर के क्षेत्रवासी अपने-अपने क्षेत्र में श्री राम रथ यात्रा के पहुंचने पर फूलों की वर्षा करेंगे और 22 जनवरी को सभी उस दिन मंदिरों में कीर्तन पूजन, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, दीये जलाएं और दीपावली मनाएं।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित/मोहित