Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़, 29 जनवरी (हि.स.)। कुरावर थाना क्षेत्र में तलेन रोड़ स्थित मानपुरागुजराती पेट्रोलपंप के नजदीक सोमवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद भोपाल रेफर किया गया।
थानाप्रभारी मेहताबसिंह के अनुसार तलेन रोड़ स्थित ग्राम मानपुरागुजराती में पेट्रोलपंप के समीप तेज रफ्तार अज्ञात डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पवन (26) साल, राहुल (27) साल और विनोद (25) साल निवासी कुरावर गंभीर रुप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे 100 डायल की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया। बताया गया है कि तीनों युवक लसुड़ल्याभामा गांव से कुरावर लौट रहे थेे तभी मानपुरागुजराती के समीप हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना के बाद डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 184 एमव्ही.एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक