Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़, 3 मार्च(हि.स.)। छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जटामणी निवासी 48 वर्षीय महिला की शनिवार देर शाम टापरी पर फैले बिजली के तारों की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम जटामणी निवासी प्रेमबाई (48)पत्नी कन्हैयालाल भिलाला की शनिवार देर शाम करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि महिला कुएं पर बनी टापरी के उपर से कुछ सामान उठा रही तभी बिजली के फैले तारों की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतिका के पति कन्हैयालाल भिलाला की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश