[ad_1]

राजगढ़, 30 जनवरी (हि.स.)। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम किशनगढ़ में मंगलवार को लकड़ी गाड़कर जमीन पर किए गए कब्जे को हटाने गई वन विभाग की टीम पर गांव के तीन लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे विभाग के कुछ लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने प्रकरण में तीन भाईयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार वन परिक्षेत्र राजगढ़ वन आरक्षक भानू (33) पुत्र दिलीपसिंह राजपूत ने बताया कि ग्राम किशनगढ़ में गांव के कुछ लोगों के द्वारा विभाग की जमीन पर लकड़ी के खंभे लगाकर कब्जा कर लिया ,सूचना पर जब मौके पर विभाग की टीम पहुंची तो अजीतगढ़ गांव के मोहन पुत्र प्रभूलाल गुर्जर, उसके भाई राजू और भारत ने पत्थरबाजी कर दी, जिसमें विभाग के कुछ लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने प्रकरण में आरोपित तीन भाईयों के खिलाफ धारा 186 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक