Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कूचबिहार, 08 फरवरी (हि.स.)। मवेशी तस्करी के आरोप में गिरफ्तार दो तस्करों को गुरुवार को तुफानगंज महकमा अदालत ने 14 दिनों की जेल की सजा सुनाई है। दरअसल, बक्सिरहाट थाने की पुलिस ने बुधवार रात को तुफानगंज-2 ब्लॉक के असम-बांग्ला सीमा चौकी इलाके में अभियान चलाकर एक कंटेनर से 25 भैंसों को बरामद किया था। जिसके बाद ट्रक के चालक से भैंसों से संबंधित कागजात दिखाने को कहा जिसे चालक नहीं दिखा पाया। इसके बाद बक्सिरहाट थाने की पुलिस ने ट्रक चालक जुनेस और खलासी मोहम्मद राशिद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी है।
पुलिस ने बताया कि बिहार से भैंसों को तस्करी कर असम ले जाया जा रहा था।
सरकारी वकील संजीव बर्मन ने कहा कि गिरफ्तार लोगों को गुरुवार को तुफानगंज महकमा अदालत में पेश किया। जहां सुनवाई के बाद न्यायधीश ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा