[ad_1]
राजौरी, 11 मार्च (हि.स.)। राजौरी के नौशेरा उपमंडल में पुलिस ने सोमवार को एक भगोड़े को गिरफ्तार किया है जो एक मामले में वांछित था लेकिन अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था।
गिरफ्तार किए गए फरार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद ताजीम पुत्र मोहम्मद लतीफ निवासी बहरोटे थानामंडी के रूप में हुई है। उसे एफआईआर संख्या 228/2011 धारा 188 आरपीसी और 3 पीसीए अधिनियम के मामले में 20/10/2015 को धारा 512 सीआरपीसी (अब 299 सीआरपीसी) के तहत भगोड़ा घोषित किया गया था।
जेएमआईसी नौशेरा द्वारा भगोड़े के खिलाफ एक सामान्य वारंट भी जारी किया गया था। एस.डी.पीओ नौशेरा जसवन्त सिंह की देखरेख में एस.एच.ओ. नौशेरा सुमित मगोत्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीएस नौशेरा की टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच144ए राजल से भगोड़े को गिरफ्तार किया और माननीय अदालत के समक्ष पेश किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान