[ad_1]

कानपुर, 07 मार्च(हि.स.)। काकादेव थाने की पुलिस टीम ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के आरोपित को विजय नगर से आने वाले मार्ग डबल पुलिया के पास से गुरुवार को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त मध्य आर.एस.गौतम ने दी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित काकादेव थाना क्षेत्र के विजय नगर कच्ची झोपड़ी निवासी आर्यन पुत्र रंजीत है। इसके खिलाफ एक मार्च को पीड़िता के परिवार वालों की तहरीर पर अपहरण, दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
उल्लेखनीय है कि 9 जून वर्ष 2023 को आर्यन एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, उसके बाद जब पीड़िता ने इस संबंध में परिवार के लोगों को बताया तो एक मार्च को पीड़िता के घर पत्थरबाजी किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने प्रयास किया। आज उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/दिलीप