[ad_1]

राजगढ़, 24 फरवरी (हि.स.)। कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम कांकरियामीना स्थित देवनारायण मंदिर से अज्ञात बदमाश शनिवार अलसुबह दानपेटी का ताला तोड़कर करीब सात से आठ लाख रुपए की चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम कांकरियामीना निवासी सेवक शंकरलाल (55) पुत्र नाथूलाल विश्वकर्मा ने बताया कि अज्ञात बदमाश मंदिर में रखी दानपेटी का ताला तोड़कर सात से आठ लाख रुपए नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/नेहा