[ad_1]

छिंदवाड़ा, 02 फरवरी (हि. स.)। देश के 29 राज्यों में काम करने वाली संस्था दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री(डिक्की) उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत व्यापार मेला लगाएगी। इसके माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ दलित वर्ग को दिलाया जाएगा। उक्त बातें संस्था के डिस्ट्रिक्ट को आर्डिनेटर नरेश पिपले ने स्थानीय काफी हाउस में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कही।
पिपले ने आगे बताया कि 5 फरवरी को स्थानीय पूजा लॉज में व्यापार मेला लगाया जाएगा।व्यापार मेला के माध्यम से जरूरतमंदों को स्वरोजगार एवं व्यापार के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्यमियों,विभागों एवं बैंको के स्टाल लगाए जाएंगे ।मेले में थीम आधारित बिजनेस आइडिया सत्र लगाया जाएगा।सफल उद्यमियों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा।नीतियों पर संवाद होगा।बैंकों और वित्तीय संस्थानों के सत्र होंगे।सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/संदीप सिंह चौहान