Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

वडोदरा, 03 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को वडोदरा में वाघोडिया रोड स्थित रेवा पार्क गरबा ग्राउंड में उपस्थित रह श्रीनाथधाम हवेली एवं नरहरि अस्पताल के नए बिल्डिंग प्रोजेक्ट की तख्ती का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ‘होली रसिया संग फूल फाग’ कार्यक्रम में भी सहभागी हुए।
पटेल ने ‘विरासत भी, विकास भी’ के नारे का उच्चारण कर संस्कृति के गर्व के साथ विकास एवं विकास की राजनीति से निरंतर आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने कहा कि वडोदरा का निरंतर विकास हो रहा है, इसमें शहर का पूर्वी क्षेत्र भी पीछे नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि वडोदरा को आज 873 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की भेंट मिली है, जिसमें वडोदरा के पूर्वी क्षेत्र को भी विकास परियोजनाओं की भेंट मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमृत काल में भारत को विकसित बनाने के लिए सुदूरवर्ती व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने का प्रयास कर रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा तथा मोदी की गारंटी वाला रथ देश तथा राज्य के कोने-कोने में पहुंचा है और वंचितों व गरीबों को देय लाभों को उनके घर तक पहुंचाया गया है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पहले तो लोगों को यह भी पता नहीं था कि सरकारी योजनाएं क्या हैं और उनका लाभ कैसे प्राप्त करना है। इसके स्थान पर अब सरकार गरीबोन्मुखी एवं कल्याणकारी योजनाओं को सेचुरेशन पॉइंट तक पहुंचा रही है। कार्यक्रम में वल्लभकुलभूषण वैष्णवाचार्य व्रजराजकुमार ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि नरहरि अस्पताल के नए भवन से लोकसेवा का अमूल्य अवसर मिलेगा। शहर के पूर्वी क्षेत्र में बड़ी हवेली के निर्माण से भारतीय सनातन संस्कृति का भी वहन होगा।
इससे पहले डभोई के विधायक शैलेषभाई मेहता ने स्वागत संबोधन किया। इस अवसर पर विधानसभा में मुख्य सचेतक बालकृष्ण शुक्ल, महापौर पिंकीबेन सोनी, सांसद रंजनबेन भट्ट, विधायक योगेशभाई पटेल, केयुरभाई रोकडिया, मनीषाबेन वकील, केतनभाई ईनामदार, चैतन्यसिंह झाला, चैतन्यभाई देसाई, अक्षय पटेल, अग्रणी डॉ. विजयभाई शाह, सतीशभाई पटेल, मनपा स्थायी समित के अध्यक्ष डॉ. शीतलभाई मिस्त्री, पूर्व विधायक धर्मेन्द्रसिंह वाघेला, वडोदरा मनपा के पदाधिकारी, अग्रणी, वैष्णव संप्रदाय के भाई-बहन तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/आकाश