[ad_1]
राजगढ़,22 मार्च(हि.स.)। जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ाबाजार में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने पालरोड नरसिंहगढ़ निवासी युवक पर स्वयं के घर बुलाकर जबरन गलत काम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को फरियादिया की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बड़ाबाजार निवासी 19 वर्षीय युवती ने बताया कि छह माह पहले पालरोड निवासी केतन पुत्र राजकुमार सक्सेना ने बहाना लेकर स्वयं के घर बुलाया, जहां उसने जबरन गलत काम किया, उसके बाद उसने धमकी देते हुए कई बार गलत काम किया। पुलिस ने मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 376, 376(2)एन के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक