[ad_1]

रायपुर, 2 मार्च (हि.स.)। रायगढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर रायगढ़ विधानसभा के लिए 1 करोड़ 5 लाख रुपये के 15 विकास कार्यों की मंजूरी दी गई है।
वित्तमंत्री ने क्षेत्रीय आवश्यकताओं को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आवश्यक विकास कार्यों के प्रस्ताव की सूची स्वीकृति हेतु भेजी थी। वित्तमंत्री ओपी चौधरी के प्रस्ताव पर विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्राधिकरण से विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है। इनमें रायगढ़ विधानसभा के लिए 1 करोड़ 5 लाख रुपये के 15 विकास कार्य स्वीकृत किया गया है ।
हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद