[ad_1]
बजाली (असम), 17 मार्च (हि.स)। बजाली के धूमरकुर के दैनिक बाजार में अचानक लगी भीषण आग में छह दुकानें जलकर राख हो गईं। बताया जाता है कि घटना रविवार तड़के की है।
आग की खबर मिलने के बाद बजाली और भबानीपुर से फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उनके संयुक्त प्रयास से बाजार समेत पूरे इलाके को पूरी तरह से जलने बचा लिया गया। हालांकि, छह दुकानों को जलने से बचाया नहीं जा सका।
पुलिस के मुताबिक आग बिजली की गड़बड़ी के कारण लगी। इस बीच दावा किया जा रहा है कि आग से करीब 30 से 40 लाख रुपये का नुकसान की बात कही जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/अरविंद/रामानुज