Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़, 29 फरवरी (हि.स.)। जीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भीकनपुर में रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा ने राजगढ़ के कोलूखेड़ा में रहने वाले युवक पर नौकरी का झांसा देकर भगा ले जाने और दो दिन तक कमरे में बंधक बनाकर मारपीट करते हुए गलत काम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम भीकनपुर निवासी 22 वर्षीय बीएससी की छात्रा ने बताया कि ग्राम कोलूखेड़ी निवासी अजय पुत्र बद्रीलाल वर्मा 26 फरवरी को नौकरी का झांसा देकर इंदौर ले गया, जहां उसने कमरे में दो दिन तक बंधक बनाकर रखा और मारपीट करते हुए गलत काम किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 376(2)एन, 366, 342, 323 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक