Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़, 26 मार्च (हि.स.)। खिलचीपुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम छावनी में दबिश देकर दहेज प्रताड़ना के मामले में 15 साल से बाबा बनकर राजस्थान में फरारी काट रहे दस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
थानाप्रभारी रघुवीरसिंह धाकड़ ने मंगलवार को बताया कि 2007 में ग्राम छावनी निवासी श्रीनाथ (50)पुत्र शिवलाल माली के खिलाफ धारा 498ए के तहत प्रकरण दर्ज किया गया तभी से वह राजस्थान में बाबा बनकर फरारी काट रहा था, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर दस हजार का इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम छावनी में दबिश देकर आरोपित श्रीनाथ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई के दौरान एसआई प्रवीण जाट, प्रआर.समंदरसिंह, आर.कमल मीना, दुष्यंत जाट सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक