[ad_1]

सोलन, 10 फरवरी ( हि. स.) । जिला पुलिस की एसआईटी ने उत्तर प्रदेश के शामली जिला पुलिस के साथ संयुक्त करवाई करते हुए सात सालों से नशा तस्करी का कारोबार करने वाले प्रदीप नरवाल को हरियाणा को गिरफ्तार किया । ये सरगना हिमाचल, हरियाणा, पंजाब व दिल्ली का बड़ा नशा तस्कर है । जिसकी निशानदेही पर इस नेटवर्क का मुख्य नशा तस्कर डो हैरिस योनाह 37 वर्षीय अफ्रीकी मूल के लीबिया निवासी को दिल्ली से गिरफतार किया गया है । यह आरोपी भारत में ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से रह रहा था इसके पास पासपोर्ट तथा वीजा भी नहीं है ।
इसके ख़िलाफ़ धारा 14 फ़ोरेइनर एक्ट के तहत भी कार्यवाही की गई है । इस नेटवर्क की जाँच को आगे बढ़ाते हुए इसके एक अन्य फाइनेंसियल मैनेजर आरोपी राजीव मेहता ( 23) पुत्र ज्ञान चंद निवासी ननखड़ी ज़िला शिमला निवासी को एसआईटी द्वारा शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस नेटवर्क में अभी तक 8 आरोपियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है ।
पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने बताया कि 17 दिसंबर 2023 को जिला पुलिस ने निरमंड निवासी तीन आरोपियों को हिरासत में लिया था , जो काफ़ी समय से बाहरी राज्य से काफी मात्रा में हैरोइन खरीद कर शिमला के रामपुर और कुल्लू के निरमण्ड, ब्रॉ आदि क्षेत्रों में युवाओं को बेचने के कारोबार में लगे हुए थे । इन तस्करों से 21 ग्राम से ज़्यादा हैरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया था । इस सन्दर्भ में एस आई टी का गठित कर जाँच की गई, जिसमें इस नेटवर्क के फाइनेंसियल मैनेजर आरोपी जितेंदर कुमार ( 46 ) पुत्र रोहताश निवासी ज़िला कैथल हरियाणा और विक्रम भौरिया ( 29) पुत्र हवा सिंह निवासी ज़िला कैथल हरियाणा को एस आई टी ने आरोपी जितेंदर को चीका हरियाणा और आरोपी विक्रम को कैथल हरियाणा से गिरफ़्तार किया था । जांच में सामने आया कि इन्होंने लाखों रुपयों का लेन देन किया है ।
पुलिस ने पाया कि विक्रम ने सिर्फ़ तीन महीनों में ही 32 लाख रुपए से ज़्यादा की बैंक ट्रांजैक्शंस करके हैरोइन तस्करी को अंजाम दिया था ।
इस नेटवर्क का मुख्य सरग़ना प्रदीप नरवाल निकला । जो हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और दिल्ली का एक बहुत बड़ा नशा तस्कर है । तथा पिछले 7 सालों से नशा तस्करी कर रहा था ।
पुलिस कप्तान गौरव सिंह ने कहा कि इन आरोपियों की आगे सरगनाओं की जांच की जा रही है जिससे प्रदेश में नशा तस्करों को पूरी तरह समाप्त किया जा सके ।
हिन्दुस्थान समाचार / संदीप
/सुनील