[ad_1]

पूर्वी चंपारण,11 जनवरी (हि.स.)। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को मजुरहा फायरिंग रेंज के समीप से एक अपराधी को गिरफ्तार किया है ।
गिरफ्तार बदमाश नगर थाना क्षेत्र का सिंकु कुमार बताया गया है। इसके पास से एक देसी कट्टा , दो जिंदा कारतूस व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इस संबंध में एएसपी सदर श्री राज ने बताया है कि गिरफ्तार अपराधी ने हाल ही में 28 दिसम्बर को रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरदिया में स्थित हमारा पेट्रोल पंप के नोजल मैन को गोली मारकर लूटने की घटना में शामिल था।
उससे पहले हेनरी बाजार पानी टंकी के समीप एक दवा व्यवसायी का सोने का चैन भी छीनकर फरार हो गया था। इस घटना को अंजाम देने में उसके दो अन्य सहयोगी भी साथ थे। जिसकी पहचान पुलिस ने की है और उनके विरुद्ध छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम में एएसपी के अलावे रघुनाथपुर ओपी प्रभारी संदीप कुमार व सशस्त्र बल शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद/गोविन्द
[ad_2]