[ad_1]

राजगढ़,11 मार्च (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ियाखेड़ा में पुराने विवाद को लेकर झरखेड़ा गांव के दो भाईयों ने गालियां देते हुए घर में आग लगा दी। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने सोमवार को आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम कोड़ियाखेड़ी निवासी गोलू (32)पुत्र मूलचंद कुशवाह ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर बीती शाम झरखेड़ा गांव के देवराज पुत्र अमृतलाल सेन और उसके भाई धनराज सेन ने गालियां देते हुए घर में आग लगा दी, जिससे 80 हजार रुपए नकद व 70 हजार रुपए कीमती गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। विरोध करने पर आरोपित भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 436, 294, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक