[ad_1]

– एक आदर्श शिक्षिका थीं सुमन मुक्तिबोध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल, 14 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत मुक्तिबोध की माताजी और प्रख्यात शिक्षा शास्त्री सुमन मुक्तिबोध के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत सुमन मुक्तिबोध को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की सामर्थ्य देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने शोक संदेश में कहा कि सुमन मुक्तिबोध ने सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना से लेकर अब तक संस्था के विकास के लिए निरंतर कार्य किया। वे आदर्श शिक्षिका थीं। सुमन मुक्तिबोध ने सरस्वती शिशु मंदिर की प्रतिष्ठा में श्रीवृद्धि करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी सेवाएं स्मरणीय रहेंगी।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश / उमेद
[ad_2]