Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन आरंभ की
हिसार, 12 मार्च (हि.स.)। प्रेमिका ने लगातार इग्नोर किया तो गुस्साए प्रेमिका ने उसके सात वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया। शादीशुदा प्रेमिका ने जब प्रेमी को मिलने का समय नहीं दिया तो गुस्से में उसने यह कदम उठाया। चार दिन से बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में मंगलवार को अग्रोहा थाना में दी शिकायत दर्ज कराई गई है।
साबरवास गांव निवासी ताराचंद ने मंगलवार को कहा कि उनका सात वर्षीय बेटा अक्षित 8 मार्च की शाम को लापता है। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। अग्रोहा थाना जांच अधिकारी एएसआई रामजीलाल के अनुसार जांच में सामने आया है कि गांव साबरवास निवासी संदीप ने बच्चे का अपहरण किया है लेकिन फिलहाल वह गिरफ्त से बाहर है। एएसआई ने बताया कि बच्चे के अपहरण का आरोपी संदीप ताराचंद की पत्नी के साथ रिलेशनशिप में था। संदीप और ताराचंद की पत्नी एक साथ रहते थे। कई दिन साथ रहने के बाद अब ताराचंद की पत्नी हिसार में कहीं रहने लगी थी। वह संदीप से मिल नहीं रही थी।
संदीप उससे मिलने का समय मांगता रहा लेकिन महिला ने समय नहीं दिया। पुलिस के अनुसार संदीप ने अपनी प्रेमिका को सबक सिखाने के लिए उसके बेटे अक्षित का अपहरण किया है। अक्षित अपने पिता का साथ साबरवास में रह रहा था। उसके दो भाई-बहन भी यहीं रहते हैं। इसके अलावा उसकी सबसे छोटी बच्ची हिसार में अपनी मां के पास रहती है। जांच में सामने आया है कि आरोपी संदीप ने सुबह अक्षित का अपहरण कर लिया था। जब अक्षित की तलाश शुरू की गई तो संदीप भी अक्षित के परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसकी तलाश करता रहा लेकिन शाम को संदीप भी लापता हो गया। संदीप भी शादीशुदा है। हालांकि, उसके अब तक बच्चे नहीं हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव