[ad_1]

राजगढ़,1 मार्च (हि.स.)। पचोर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हाइवे स्थित टोल टैक्स के समीप से घेराबंदी कर जिला बड़वानी निवासी 35 वर्षीय युवक को पकड़ा और उसके कब्जे से प्लास्टिक के थैले में रखा 9 किलो गांजा जब्त किया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात ग्राम उदनखेड़ी स्थित टोल टैक्स के समीप से घेराबंदी कर किशन (35) पुत्र जयराम जमरे निवासी जामपाटी नागलवाड़ी जिला बड़वानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्लास्टिक के थैले में रखा 9 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत एक लाख 35 हजार रुपए है। बताया गया है कि युवक बस से उतर कर गांजे की सप्लाई के लिए जा रहा था तभी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक