Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
राजगढ़,8 जनवरी (हि.स.)। कुरावर थाना क्षेत्र की नवीन काॅलोनी स्थित सूने घर से अज्ञात बदमाश ताला तोड़कर सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायजेब, नकदी और गैस सिलेण्डर चोरी कर ले गए, जिसकी कीमत 80 हजार रुपए से अधिक बताई गई है। पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम पिपलोदास्माइल जिला शाजापुर हालमुकाम नवीन काॅलोनी सारंगपुर स्थित किराए के मकान में रहने वाले जितेन्द्र (38)पुत्र दुर्गाप्रसाद पंवार ने बताया कि बीती रात अज्ञात बदमाश सूने घर का ताला तोड़कर सोने का मंगलूसत्र, चांदी की पायजेब, गैस सिलेण्डर, 30 हजार नकद चोरी कर ले गए, जिसकी कुल कीमत 80 हजार रुपए से अधिक है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/नेहा
[ad_2]
Source link