Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

उदयपुर, 20 जनवरी (हि.स.)। झीलों की नगरी उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर जिला प्रशासन तथा उदयपुर विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में नीमज माता पहाड़ी तक स्थापित रोप-वे का लोकार्पण 22 जनवरी 2024 को सुबह 9.30 बजे असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में होगा।
जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल ने बताया कि फतहसागर झील के देवाली छोर पर प्रस्तावित उद्घाटन समारोह में संभागीय आयुक्त व युडीए अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट, नगर निगम महापौर गोविन्दसिंह टांक, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, उपमहापौर पारस सिंघवी भी बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ सुनीता कौशल/संदीप