[ad_1]

भोपाल, 27 फरवरी (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मध्य प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। प्रदेश में विकास की भरपूर संभावनाएं हैं। जिन पर प्रदेश सरकार निरंतर काम कर रही है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में इन्फ्रास्ट्रक्चर है, सड़कों का बड़ा जाल है और बिजली की कोई कमी नहीं है। उद्योगों की स्थापना और संवर्धन के लिए सकारात्मक माहौल और नीतिगत सहयोगी वातावरण है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल यह बातें मंगलवार देर शाम एक टीवी न्यूज चैनल के कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सरकार के सतत प्रयासों से प्रदेश देश में विकास के उदाहरण के तौर पर उभरेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के संविलियन से नीतिगत निर्णय आसान हुए हैं, बेहतर प्रशासनिक सामंजस्य से स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त करने में सहूलियत होगी। प्रदेश के हर क्षेत्र हर व्यक्ति के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश