[ad_1]
राजगढ़,21मार्च (हि.स.)। मलावर थाना क्षेत्र के ग्राम तलावड़ा महाराजा में नाली खोदने की बात पर हुए विवाद में गांव के चार लोगों ने जाति के बारे में गालियां देते हुए युवक के साथ डंडों से मारपीट की, जिससे गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपितों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम तलावड़ामहाराजा निवासी महेश (24)पुत्र अमृतलाल अहिरवार ने बताया कि नाली खोदने की बात को लेकर हुए विवाद में बीती रात गांव का मांगीलाल पुत्र छोटेलाल विश्वकर्मा, उसका भाई अमरसिंह और उसके बेटे कमलेश, सुनील जाति के बारे में गालियां देने लगे, विरोध करने पर उन्होंने डंडों से मारपीट की साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक