Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]




मुरादाबाद, 06 जनवरी (हि.स.)। मुरादाबाद के थाना डिलारी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना पुलिस को दी तहरीर में डिलारी के ही ढकिया गांव निवासी तीन आरोपितों पर अपनी 14 वर्षीय बेटी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बीते माह स्कूल से लौटने के दौरान कार सवार तीन युवक दसवीं छात्रा को अगवा कर भोजपुर क्षेत्र के एक ढाबे पर ले गए। वहां एक आरोपित ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जबकि उसके दोनों साथी बाहर खड़े होकर पहरेदारी कर रहे थे। वारदात के बाद आरोपित छात्रा को डिलारी चौराहे पर छोड़कर भाग निकले। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
थाना डिलारी क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 27 दिसंबर की सुबह वह स्कूल गई थी, अचानक तबीयत खराब होने पर दस बजे ही छुट्टी लेकर घर लौट रही थी। पीड़िता के अनुसार वह धोबियों वाला तालाब के पास पहुंची थी तभी डिलारी के ढकिया निवासी नदीम अपने दो साथी सोनू और मुकीम के साथ कार लेकर वहां पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने छात्रा को खींच कर कार में डाल दिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बाद में आरोपित पीड़िता को भोजपुर थाना क्षेत्र के गोधी हमीरपुर स्थित ढाबे पर ले गए। वहां आरोपित नदीम छात्रा के साथ एक कमरे में घुस गया, जबकि उसके दोनों साथी कमरे के बाहर पहरा देते रहे। पीड़िता का आरोप है कि नदीम ने डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद तीनों आरोपित पीड़िता को कार में डाल कर डिलारी चौराहे के पास छोड़कर फरार हो गए। आरोपितों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंच कर तहरीर दिए। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, धमकी देने और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया कि मामले में तीनों आरोपित के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया गया हैं और मामले की जांच की जा रही हैं, वहीं आरोपितों की तलाश में दबिश भी दी जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित/आकाश
[ad_2]
Source link