[ad_1]

सिलीगुड़ी, 27 जनवरी (हि.स.)। पिकनिक से लौटने के क्रम में शुक्रवार देर रात एक तेज़ रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। आरोपित का नाम है राजेश राय है। घटना में उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। जबकि कार में सवार कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना प्रधाननगर थाना अंतर्गत इलाके की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक कार देवीडांगा से पिकनिक मनाकर लौट रहा था। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क पर एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। घटना के बाद कार में सवार सभी लोग भाग निकले, लेकिन स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा