[ad_1]

पूर्वी चंपारण,20फरवरी(हि.स.)। जिले के पांच तस्कर को 6 किलो चरस के साथ उत्तरप्रदेश के अयोध्या जिले के भदरसा में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी तस्करों को भदरसा शहर के प्रभात नगर तिराहे से पूराकलन्दर थाना पुलिस ने जांच करते हुए उनके पास से 6 किलो चरस बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 35 लाख आंकी गई है।
पूराकलंदर थाना अध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने बातचीत के दौरान बताया कि मंगलवार की सुबह गश्त के दौरान प्रभात नगर तिराहे के पास पांच संदिग्ध दिखाई दिए, जिनकी तलाशी के दौरान चरस बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान इनकी पहचान रामनाथ राय ग्राम बेलवा पिपरिया थाना पलनवा जिला मोतिहारी बिहार के रूप में हुई।इनके पास से 1100 ग्राम चरस,अजय राय ग्राम अनंत सागर थाना पलनवा जिला मोतिहारी के पास 1300 ग्राम चरस, राजेश्वर राय ग्राम पिपरिया थाना पलनवा जिला मोतिहारी के पास से 1200 ग्राम चरस, सुनील राय निवासी अनंत सागर पिपरिया थाना पलनवा मोतिहारी के पास से 1100 ग्राम चरस, राजू राय निवासी अनंत सागर पिपरिया थाना पलनवा जिला मोतीहारी बिहार के पास से 1300 ग्राम चरस बरामद हुआ।सभी आरोपी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कारवाई किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/चंदा