Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिलीगुड़ी, 04 फरवरी (हि.स.)। आबकारी विभाग ने शनिवार देर रात पब में छापेमारी कर करीब ढाई लाख रुपये की शराब जब्त की है। वहीं, पब के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मैनेजर का नाम पूजन लोहार (38) है।
आबकारी विभाग के अपर आयुक्त सुजीत दास ने रविवार को इसकी जानकारी दी। सुजीत दास ने कहा कि माटीगाड़ा इलाके में स्थित एक पब में आबकारी विभाग के कर्मियों ने छापेमारी की है। जिसके बाद पब से भूटान और सिक्किम सहित आर्मी कैंटीनों की शराब बरामद की गई। जिसे अवैध रूप से रखा गया था। घटना में पब के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा