[ad_1]

आसनसोल, 08 मार्च (हि.स.)। काम करने के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत के बाद आसनसोल के कुल्टी में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई दिनों तक इलाज के बाद गुरुवार को साहेबलाल मुर्मू नाम के मजदूर की मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर निवासियों ने डीवीसी कल्याणेश्वरी सबस्टेशन के गेट के सामने शव रखकर 20 घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन किया। गुरुवार दोपहर निवासियों ने जो विरोध प्रदर्शन शुरू किया वह शुक्रवार को भी जारी रहा।
उल्लेखनीय है कि पिछले फरवरी में कुल्टी थाने के चौरंगी चौकी अंतर्गत डीवीसी के कल्याणेश्वरी सब-स्टेशन में बिजली पोल पर काम करने के दौरान साहेबलाल को करंट लग गया था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में ले भर्ती करवाया गया था जहां गुरुवार को इलाज के दौरान साहेबलाल की मौत हो गई। उसके बाद तकरीबन 20 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है स्थानीय लोग शव को सामने रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा