[ad_1]

कोलकाता, 01 मार्च (हि.स.) । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सुबोध मलिक स्क्वायर स्थित एक गैर सरकारी स्कूल में उस समय आग लग गई जब बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। राजा सुबोध मल्लिक चौराहे के पास तालतला इलाके में शुक्रवार को लगी इस आग को बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। उस समय ली मेमोरियल एलीमेंट्री स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं। धुएं का गुबार और आग की तेज लपटों की वजह से छात्र घबड़ा गये और भागने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई। उधर सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके भी पर पहुंची । स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की
आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि यह शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य विद्युत खराबी के कारण लगी है। छात्रों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया । इस घटना में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
स्कूल सूत्रों के मुताबिक ऊपरी मंजिल पर शिक्षकों के लिए हॉस्टल है। ऐसे में डर है कि आग वहां भी फैल सकती है। शुरुआत में खबर आई थी कि आग से हॉस्टल और स्कूल के दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कई किताबें जलकर राख हो गई। हालांकि, अग्निशमन विभाग ने जानकारी दी है कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश