Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

फिरोजाबाद, 13 फरवरी (हि.स.)। थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार रात एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव जायमई निवासी रामसेवक यादव (60) पुत्र लालाराम मंगलवार रात सिरसागंज से काम कर वापस घर लौट रहे थे तभी गांव जायमई स्थित घर के समीप उन्हें किसी ने गोली मार दी। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से वार्ता की। मृतक के भतीजे ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने बताया कि रामसेवक नामक वृद्ध सिरसागंज में काम करते थे। काम से जब घर जब लौट कर आए तो घर के पास ही उन्हें किसी ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/आकाश