[ad_1]

-पीड़िता ने मोबाइल पर की गई चेटिंग के स्क्रीन शॉट के साथ दी तहरीर
हमीरपुर, 8 जनवरी (हि.सं.)। थाना जलालपुर के एक गांव में संचालित विद्यालय का अध्यापक व प्रबंधक अपनी ही शिष्या से इकतरफा मुहब्बत कर बैठा। छात्रा के मोबाइल पर अश्लीलता भरे शब्दों के जरिए शारीरिक संबंध बनाने का भरसक प्रयास किया। इस पर छात्रा ने मोबाइल से स्क्रीन शॉट निकाल लिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित छात्रा ने थाने में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है।
छात्रा ने बताया कि वह कक्षा नौ में गांव के विद्यालय में पढ़ती है। सात जनवरी को सुबह बाल विद्या मंदिर के शिक्षक एवं प्रबंधक रोहित कुमार लोधी ने उसे गलत तरीके से मोबाइल पर मैसेज भेजे। अश्लीलता भरे शब्दों एवं शारीरिक संबंध बनाने के लिए वार्ता की गई। उसके तुरन्त बाद उसने स्कीन शॉट निकाल लिए और अपने घर में शाम को पूरी जानकारी दी। तो उन्होंने रोहित को फोन कर बुलवाया। लेकिन वह घर पर नहीं आया।
साथ ही कहने लगा कि चले जाओ जहां जाना हो। कोई प्रमाण हो तो शिकायत कर आओ। उसे जब यह बताया गया कि पीड़ित के पास स्क्रीन शॉट है। तो गलती मनाते हुए रोने लगा। इसके बाद आरोपित ने उसकी चार सहेलियों को अपने मोबाइल नम्बर से फोन किया और उनसे कहलवाया कि उसकी रिपोर्ट न करें नहीं तो वह सोशल मीडिया पर सारी चैटिंग वायरल कर देगा। पीड़िता ने स्क्रीन शॉट भी प्रार्थना पत्र में संलग्न किए हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष सभाजीत सिंह पटेल ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/दिलीप
[ad_2]
Source link