[ad_1]

हमीरपुर, 06 मार्च (हि.स.)। सुमेरपुर विकासखंड कार्यालय के मनरेगा पटल में तैनात रहे मनरेगा के कंप्यूटर ऑपरेटर को गबन के आरोप में बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
सुमेरपुर विकास खंड कार्यालय में मनरेगा पटल के कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक वर्मा ने आवासों के मजदूरों की मजदूरी अपने साथ अपनी पत्नी के खाते में भेजकर हड़प ली थी। खुलासा होने के बाद जांच के उपरांत खंड विकास अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी ऑपरेटर को फैक्ट्री एरिया से दबोचकर न्यायालय भेजा। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/राजेश